scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 . 0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 . 0 से हराया

Text Size:

केपटाउन, 18 जनवरी ( भाषा ) भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को दूसरे मैच में 7 . 0 से हराया और लंबे समय बाद टीम में लौटी रानी रामपाल ने फिर गोल किया ।

पहले मैच में 5 . 1 से जीत दर्ज करने वाली एफआईएच नेशंस कप चैम्पियन भारतीय टीम ने उसी लय को कायम रखा । उदिता ने नौवे मिनट में पहला गोल किया ।

गोलकीपर सविता की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका पर और दबाव बनाया । वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने 22वें मिनट में दूसरा गोल किया ।

इसके बाद पूर्व कप्तान रानी ने फील्ड गोल किया जो छह महीने बाद टीम में लौटी हैं ।

दूसरे क्वार्टर के आखिर में भारत की बढत छह गोल की हो गई जब संगीता कुमारी, नवनीत कौर और वंदना कटारिया ने 25वें, 26वें और 27वें मिनट में गोल दागे ।

तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका लेकिन वंदना ने चौथे क्वार्टर में 58वें मिनट में गोल किया ।

भारत को अब बृहस्पतिवार को अगला मैच खेलना है।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments