नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौला तेल खली की कीमत 55 रुपये की तेजी के साथ 3,120 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जनवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 55 रुपये यानी 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,120 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 7,520 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में पशुचारा निर्माता कंपनियों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
