scorecardresearch
Saturday, 14 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 138 रुपये की तेजी के साथ 7,478 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 138 रुपये या 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,478 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 1,475 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति और हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments