तिरूवनंतपुरम, 15 जनवरी ( भाषा ) श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे को सीमारेखा पर आशेन बंडारा से टहराये जेफ्रे वांडरसे की जगह भारत के खिलाफ तीसरे मैच के लिये श्रीलंका की वनडे टीम में शामिल किया गया ।
भारतीय पारी के 43वें ओवर में विराट कोहली के चौके को रोकने के लिये बंडारा डीप स्क्वेयर लेग से और वांडरसे डीप मिडविकेट से दौड़े और टकरा गए ।
इसकी वजह से लंबे समय तक खेल रोकना पड़ा । भारतीय फिजियो कमलेश जैन उनकी मदद के लिये मैदान पर आये भी । बाद में दोनों क्रिकेटरों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया ।
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा ,‘‘ जेफ्रे वांडरसे के कनकशन ( सिर में चोट लगना ) विकल्प के तौर पर दुनिथ वेलालागे को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है । अभी यह पता नहीं चल सका है कि आशेन बंडारा बल्लेबाजी के लिये आ सकेंगे या नहीं । दोनों खिलाड़ियों को स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया है ।’’
भाषा मोना सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
