scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक जताया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘शरद यादव के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में, उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे। मैं हमेशा अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।’

वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा ब्रजेन्द्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments