scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदफ्तर के अलावा दूसरे जगह से काम करने में गैर-पंजीकृत उपकरणों का उपयोग बढ़ा रहा जोखिम: सर्वे

दफ्तर के अलावा दूसरे जगह से काम करने में गैर-पंजीकृत उपकरणों का उपयोग बढ़ा रहा जोखिम: सर्वे

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) देश में ‘हाइब्रिड’ कार्य यानी दफ्तर के साथ-साथ घर या कहीं से भी काम करने के दौरान कर्मियों के गैरपंजीकृत उपकरणों का उपयोग कंपनियों के लिए नई सुरक्षा चिंता बनता जा रहा है। सिस्को के हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

यह स्थिति जटिल इसलिए भी हो गई है क्योंकि कर्मचारी घर, नजदीकी कॉफी की दुकान और यहां तक कि सुपरमार्केट के इंटरनेट नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिस्को के हालिया अध्ययन के अनुसार, भारत में हुए अध्ययन में शामिल 10 में से नौ (95 प्रतिशत) प्रतिभागियों ने कहा कि लॉन-इन करने के लिए उनके कर्मी गैरपंजीकृत उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं।

अध्ययन के अनुसार, ”लगभग 82 प्रतिशत ने कहा कि उनके कर्मी दिन में काम के दौरान 10 प्रतिशत से ज्यादा समय गैरपंजीकृत उपकरणों का उपयोग करते हैं।”

इसके अलावा, भारत में 95 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिभागियों ने कहा कि कार्यालय से दूर रहकर काम करने के लिए लॉग-इन करने से साइबर सुरक्षा से संबंधित घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

लगभग 94 प्रतिशत ने कहा कि उनके कर्मी काम करने के दौरान कम से कम दो नेटवर्क का उपयोग करते हैं और 57 प्रतिशत ने कहा कि उनके कर्मचारी काम के दौरान पांच से ज्यादा नेटवर्क का उपयोग करते हैं।

अध्ययन में 27 देशों के 6,700 सुरक्षा पेशेवरों का अध्ययन किया गया।

सिस्को इंडिया और दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) में सुरक्षा (साइबर) विभाग के निदेशक समीर कुमार मिश्रा ने कहा कि जो बदलाव हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। 2023 में बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा को चाक-चौबंद करने की जरूरत है।

भाषा

अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments