नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 79,591 इकाई रही।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि उसकी बीती अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खुदरा बिक्री 5.9 प्रतिशत बढ़कर 84,827 इकाई रही।
जेएलआर ने कहा कि उसे अपने वाहनों की मजबूत मांग दिख रही है।
कंपनी ने कहा, ”पिछले साल 31 दिसंबर तक, कुल मिलाकर 2,15,000 ऑर्डर थे। यह इससे पिछली तिमाही के अंत यानी 30 सितंबर, 2022 से लगभग 10,000 अधिक है।’’
भाषा रिया रमण
रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
