scorecardresearch
Saturday, 14 February, 2026
होमखेलराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हादसे से रेसर के ई कुमार की मौत

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हादसे से रेसर के ई कुमार की मौत

Text Size:

चेन्नई, आठ जनवरी ( भाषा ) मशहूर रेसर के ई कुमार की एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय कार रेसिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के दौरान मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर हुए हादसे के कारण मौत हो गई ।

दुर्घटना उस समय हुई जब कुमार की कार सुबह सलोन कार रेस के दौरान दूसरे प्रतिद्वंद्वी की कार से टकरा गई । कार ट्रैक से छिटककर घेरे से टकराई और नीचे गिर गई ।

कुछ ही मिनटों में रेस रोक दी गई और कुमार को मलबे से निकाला गया । उन्हें एंबुलैंस से पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों के पूरे प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका ।

टूर्नामेंट के चेयरमैन विकी चंडोक ने कहा ,‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है । कुमार अनुभवी रेसर थे । मैं उन्हें कई बरस से जानता था । एमएमएससी और पूरा रेसिंग जगत उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार को सांत्वना देता है ।’’

उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है । कुमार के सम्मान में दिन की बाकी रेस रद्द कर दी गई ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments