पुणे, सात जनवरी ( भाषा ) नीदरलैंड के टालोन ग्रीकस्पूर ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में बेंजामिन बोंजी को हराकर पहला एटीपी विश्व टूर खिताब जीत लिया ।
नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में फ्रांस के बोंजी को 4 . 6, 7 . 5, 6 . 3 से मात दी ।
दोनों खिलाड़ियों ने बालेवाड़ी स्टेडियम पर जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया । पहले सेट में लग रहा था कि मुकाबला टाइब्रेकर तक खिंचेगा लेकिन ग्रीकस्पूर ने डबल फॉल्ट कर दिया और बोंजी ने तीन ब्रेक प्वाइंट के साथ पहला सेट अपनी झोली में डाला ।
दूसरे सेट में भी मुकाबला बराबरी का रहा और दोनों खिलाड़ियों की बेहतर सर्विस देखने को मिली । इस सेट में ग्रीकस्पूर ने वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक सेट में खींचा । तीसरे सेट में उन्होंने बोंजी को वापसी का मौका नहीं दिया ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
