scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलइश्वरन 82 रन पर नाबाद रहे, बंगाल उत्तराखंड का मैच ड्रॉ रहा

इश्वरन 82 रन पर नाबाद रहे, बंगाल उत्तराखंड का मैच ड्रॉ रहा

Text Size:

देहरादून, छह जनवरी (भाषा) अभिमन्यु इश्वरन ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए दूसरी पारी में 82 रन बनाये लेकिन उत्तराखंड की टीम रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के इस मैच को शुक्रवार को ड्रॉ कराने में सफल रही।

इश्वरन ने अपने नाम के इस स्टेडियम में पहली पारी में 165 रन बनाये थे। उन्होंने मैच के चौथे और आखिरी दिन अपने कल के स्कोर में 58 रन जोड़े जबकि सुदीप कुमार घरामी (72) ने 48 रन और जोड़े। बंगाल ने अपने दूसरी को सात विकेट पर 206 रन पर घोषित की जिससे उत्तराखंड को जीत के लिए 322 रन का लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड ने अपनी पारी में 23 ओवर में बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाये। स्टंप्स के समय टीम ने बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिये थे। अवनीश सुधा 54 रन जबकि जीवनजोत सिंह 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

पहली पारी की बढ़त के आधार पर बंगाल को तीन अंक मिले। ग्रुप तालिका में बंगाल 19 अंक के साथ दूसरे जबकि उत्तराखंड 20 अंक के साथ शीर्ष पर है।

ग्रुप के अन्य मैचों में ओडिशा ने पहली पारी में बढ़त के आधार में नगालैंड के खिलाफ तीन अंक हासिल किये। हरियाणा ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किये।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments