चंडीगढ़, दो जनवरी (भाषा) हरियाणा के सिरसा जिले में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकराने की वजह से उसमें सवार एक नवजात सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना सिरसा-रानिया मार्ग पर हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ सात लोग कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी कार सिरसा जिले के मेहनाखेड़ा गांव के नजदीक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो महीने के नवजात सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
भाषा धीरज माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
