scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशहरियाणा में मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद खेल विभाग छोड़ा

हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद खेल विभाग छोड़ा

Text Size:

चंडीगढ़, एक जनवरी (भाषा) यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है।

राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह (36) पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया गया है। मंत्री द्वारा कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने एक समिति का गठन किया था। मंत्री ने शिकायत में दावा किया था कि कोच ने उनकी छवि खराब की है।

सिंह ने कहा कि जब तक समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक वह नैतिकता के आधार पर अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं।

मंत्री ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कोच द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments