scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलमुंबई केपटाउन के गेंदबाजी कोच बने जैकब ओरम

मुंबई केपटाउन के गेंदबाजी कोच बने जैकब ओरम

Text Size:

मुंबई, 28 दिसंबर ( भाषा ) न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला जैकब ओरम को दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सत्र से पूर्व मुंबई इंडियंस केपटाउन का गेंदबाजी कोच बनाया गया है ।

न्यूजीलैंड के लिये 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी20 मैच खेल चुके ओरम इंडियन प्रीमियर लीग खेल चुके हैं और 2013 में आखिरी सत्र में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे ।

वह न्यूजीलैंड महिला टीम के सहायक कोच रह चुके हैं ।इसके अलावा न्यूजीलैंड ए टीम के कोच भी रहे हैं ।

मुंबई केपटाउन टीम में साइमन कैटिच मुख्य कोच, हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच, जेम्स पामेंट क्षेत्ररक्षण कोच और रॉबिन पीटरसन टीम मैनेजर हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments