scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 'हाथ से हाथ जोड़ो ' अभियान की तैयारियों पर चर्चा की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो ‘ अभियान की तैयारियों पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा ) कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अगले महीने से शुरू होने वाले पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो ‘ अभियान की तैयारियों के संदर्भ में शुक्रवार को चर्चा की।

पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए।

कांग्रेस ने फैसला किया है कि आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत चार दिसंबर को पार्टी की संचालन समिति की बैठक में बताया था कि दो महीने तक चलने वाले ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान’ में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें ‘भारत जोड़ो यात्रा’का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा।

उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाद्रा करेंगी।

भाषा हक मनीषा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments