scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत पांच पैसे की गिरावट के साथ 209.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी 2023 माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव पांच पैसे यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 209.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,231 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments