scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलसभी मुख्यमंत्रियों को हॉकी विश्व़ कप के लिये आमंत्रित करेगा ओडिशा

सभी मुख्यमंत्रियों को हॉकी विश्व़ कप के लिये आमंत्रित करेगा ओडिशा

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 दिसंबर ( भाषा ) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पुरूष हॉकी विश्व कप के लिये आमंत्रित किया जायेगा ।

पटनायक ने यहां बृहस्पतिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में यह घोषणा की । इस बैठक में सत्तारूढ बीजद, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस, माकपा, भाकपा, समाजवादी पार्टी, राजद और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने का फैसला किया है ।’’

पटनायक ने केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 से 29 जनवरी तक प्रदेश में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी में सहयोग के लिये धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की सुचारू मेजबानी ओडिशा ही नहीं पूरे देश की प्रतिष्ठा का सवाल है । उन्होंने कहा,‘‘ इसलिये हमें मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना है ।’’

टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments