scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमखेलमोहम्मद अजहर ने 67 का कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की

मोहम्मद अजहर ने 67 का कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की

Text Size:

जमशेदपुर, 22 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना के गोल्फर मोहम्मद अजहर ने गुरूवार को यहां तीन करोड़ पुरस्कार राशि की टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेल बढ़त हासिल की।

बतौर पेशेवर अपना दूसरा सत्र खेल रहे 23 साल के अजहर ने दो दिन में कुल 12 अंडर 132 का स्कोर बनाया जिससे वह बीती रात तीसरे स्थान से शीर्ष पर पहुंच गये। उन्होंने एक शॉट की बढ़त बनायी हुई है।

चार बार के एशियाई टूर विजेता शिव कपूर ने 69 का कार्ड खेला जिससे वह दिल्ली के कपिल कुमार (70) के साथ कुल 11 अंडर 133 के कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments