scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशझारखंड में व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की

झारखंड में व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की

Text Size:

मेदिनीनगर (झारखंड), 21 दिसंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। व्यक्ति को शक था कि उसके बेटे की हत्या में उसके पिता का हाथ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना पलामू जिले के मझिआंव गांव की है।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋषभ गर्ग ने बताया कि व्यक्ति का अपने पिता से पारिवारिक विवाद था और घटना के 15 दिन बाद इस महीने की शुरुआत में उसके बेटे की मौत हो गई। व्यक्ति के पिता धनुकी (60) ओझा-गुणी (झाड़-फूंक) का काम करते थे उसे शक था कि आपसी विवाद के चलते उसके पिता ने ही कोई टोटका कर उनके पुत्र को मार दिया।

अधिकारी ने कहा कि धनुकी जब सोमवार को काम के लिए निकल रहे थे तभी दंपति ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गर्ग ने बताया कि धनुकी को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दंपति फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं इन्दु सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments