scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशकेरल में गांजा बेचने के आरोप में पांच नेपाली नागरिक गिरफ्तार

केरल में गांजा बेचने के आरोप में पांच नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Text Size:

पथनमथिट्टा, 21 दिसंबर (भाषा) केरल के पथनमथिट्टा में पांच नेपाली नागरिकों को कथित तौर पर गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार शाम थाजे वेट्टीपुरम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी इकाई डीएएनएसएएफ ने कस्बे में चिकन की दुकानों और होटलों के आसपास गांजे की बिक्री के संबंध में सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की थी।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया है कि नेपाल से गांजे की तस्करी कर पथनमथिट्टा में बिक्री के लिए ले आया गया था।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments