गुवाहाटी/बटाद्रवा, 20 दिसंबर (भाषा) नागांव जिले की एक ‘‘सरकारी’’ भूमि से कथित अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने का असम सरकार का अभियान मंगलवार को पूरा हो गया।
इस बीच कई लोगों ने स्वयं के भूमि का उचित मालिक होने का दावा करते हुए मुआवजे की मांग की।
प्रभावित लोगों की संख्या के मामले में यह अभियान सबसे बड़ा बताया जा रहा है। यह अभियान सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ और मंगलवार को समाप्त हुआ, जिसके तहत 5,000 से अधिक ‘‘अतिक्रमणकारियों’’ को मकानों से बेदखल किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ढिंग राजस्व सर्कल क्षेत्र के चार गांवों में 600 सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी ने 1,200 बीघा से अधिक भूमि से ‘‘अतिक्रमण’’ हटाया।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
