scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलअवनी ने 13 शॉट के अंतर से खिताब जीता

अवनी ने 13 शॉट के अंतर से खिताब जीता

Text Size:

चंडीगढ़, 18 नवंबर (भाषा) एमेच्योर अवनी प्रशांत ने शुक्रवार को यहां 13 शॉट के बड़े अंतर से हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 15वें और अंतिम चरण का खिताब जीता।

वैश्विक प्रतियोगिता में व्यस्त रहने के कारण इस साल हीरो महिला गोल्फ टूर में कम भाग लेने वाली अवनी ने तीन दौर में 68-66-70 के साथ कुल 12 अंडर 204 का स्कोर बनाया।

अवनी का दबदबा इस तरह का था कि उन्होंने तीनों दिन एकल बढ़त बनाए रखी।

गौरिका बिश्नोई दूसरे स्थान पर रही। उनका कुल स्कोर एक ओवर 217 रहा।

स्नेहा सिंह (77-72-75) और लखमेहर परदेसी (73-75-76) ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments