scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलएशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी मनिका

एशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी मनिका

Text Size:

बैंकॉक, 18 नवंबर (भाषा) स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा शुक्रवार को यहां एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने महिला एकल के कड़े मुकाबले में विश्व की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से पराजित किया।

इस भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।

मोनिका सेमीफाइनल में कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments