scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलशुभंकर ने 73 का कार्ड खेला, संयुक्त 33वें स्थान पर

शुभंकर ने 73 का कार्ड खेला, संयुक्त 33वें स्थान पर

Text Size:

दुबई, 17 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा गुरूवार को यहां डीपी विश्व टूर चैम्पियनशिप में पहले 14 होल में दो अंडर का स्कोर बनाकर अच्छी शुरूआत की ओर बढ़ रहे थे लेकिन इसके बाद तीन बोगी करने से संयुक्त 33वें स्थान पर बने हुए हैं।

पिछले हफ्ते नेडबैंक चैलेंज में तीसरे स्थान के शानदार प्रदर्शन के बाद दुबई पहुंचे शुभंकर ने तीन बर्डी और एक बोगी लगायी थी लेकिन वह 15वें, 16वें और 17वें होल में बोगी करने से ओवर पार का कार्ड खेल सके।

चार रोलेक्स सीरीज के विजेता टाइरेल हैटन और मौजूदा यूएस ओपन चैम्पियन मैट फिट्जपैट्रिक सात अंडर 65 के समान कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments