scorecardresearch
Wednesday, 24 September, 2025
होमदेशहिंद महासागर हमारे लिए महत्वपूर्ण रुचि का क्षेत्र: ऑस्ट्रेलियाई नौसैन्य कमांडर

हिंद महासागर हमारे लिए महत्वपूर्ण रुचि का क्षेत्र: ऑस्ट्रेलियाई नौसैन्य कमांडर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए हिंद महासागर एक महत्वपूर्ण रुचि का क्षेत्र है और यह भारत के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है क्योंकि दोनों पक्षों के इस क्षेत्र में आपसी हित हैं।

ऑस्ट्रेलियाई बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल जोनाथन अर्ली ने चीन के परोक्ष संदर्भ में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों में आक्रामकता जैसी चीजें शामिल हैं।

अर्ली चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में क्षेत्र में चीन की आक्रामकता से संबंधित एक सवाल के जवाब में चीन से लगती भारत की बड़ी सीमा के प्रबंधन में भारत की सोच का भी उल्लेख किया।

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments