scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलसंधू एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर फिसले

संधू एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर फिसले

Text Size:

नारा (जापान), 10 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अजितेष संधू सिनहैन डोंगहेई ओपन के तीसरे दिन शनिवार को एक अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 31वें पायदान पर पहुंच गये।

वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर था। उन्होंने तीसरे दौर में चार बर्डी और तीन बोगी लगाये।

कट में जगह बनाने वाले एक अन्य भारतीय शिव कपूर ने भी इस दौर में एक अंडर 70 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 60वें से संयुक्त 65वें स्थान पर फिसल गये। कपूर ने तीन बर्डी लगाने के साथ दो बोगी किये।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments