scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलआवेश खान बीमारी के कारण एशिया कप से बाहर, दीपक चाहर टीम में

आवेश खान बीमारी के कारण एशिया कप से बाहर, दीपक चाहर टीम में

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर ( भाषा ) तेज गेंदबाज आवेश खान बुखार से जुड़ी बीमारी के कारण एशिया कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए । बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की ।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है ।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ आवेश को बुखार है और साइनस की समस्या होने से परेशानी बढ गई है । वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकेगा । दीपक चाहर यहां है ही और उसे टीम में शामिल किया गया है ।’’

आवेश वेस्टइंडीज दौरे से ही खराब फॉर्म में है और हांगकांग के खिलाफ मैच में उसने 50 से ज्यादा रन दे डाले । बुखार के कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला लेकिन कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद थी कि वह बाकी मैचों के लिये फिट हो जायेगा ।

चाहर बेहतरीन स्विंग गेंदबाज हैं जो पावरप्ले के ओवरों में विकेट लेने में माहिर है । फिटनेस कारणों से उन्हें एशिया कप की मूल टीम में नहीं चुना गया लेकिन वह रिजर्व के तौर पर टीम के साथ थे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ दीपक को वापसी तो करनी ही थी । आवेश दुर्भाग्यपूर्ण हालात के कारण बाहर हुआ है और उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पहले फिट हो जायेगा ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments