scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलसर्जरी सफल, जल्दी ही रिहैब शुरू करूंगा : जडेजा

सर्जरी सफल, जल्दी ही रिहैब शुरू करूंगा : जडेजा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर ( भाषा ) भारत के चोटिल हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने मंगलवार को कहा कि उनके दाहिने घुटने का आपरेशन सफल रहा है और वह जल्दी ही ‘रिहैबिलिटेशन’ शुरू करेंगे ।

जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हैं ।

उन्होंने अस्पताल से फोटो के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ,‘‘ सर्जरी सफल रही । जल्दी ही रिहैब शुरू करूंगा और जल्दी से मैदान पर लौटने की कोशिश करूंगा ।’

उन्होंने लिखा ,‘‘ कई लोगों को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद देना है । बीसीसीआई, मेरे साथी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो , डॉक्टर और प्रशंसक । सभी को शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद ।’’

जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भारत की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी । वह हांगकांग के खिलाफ भी खेले लेकिन सुपर फोर चरण से बाहर हो गए ।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आपरेशन को गंभीर बताते हुए कहा था कि वह अनिश्चित काल के लिये नहीं खेल सकेंगे । भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप में खेल सकेंगे या नहीं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments