scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलमुंबई सिटी एफसी के राल्ते लोमेल एसके के साथ प्रशिक्षण के लिए बेल्जियम रवाना

मुंबई सिटी एफसी के राल्ते लोमेल एसके के साथ प्रशिक्षण के लिए बेल्जियम रवाना

Text Size:

 मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को कहा कि उनके फुटबॉल खिलाड़ी लालेंगमाविया ‘अपुइया’ राल्ते क्लब के साझेदार लोमेल एसके के साथ दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए बेल्जियम रवाना हो गए हैं।

  इंडियन सुपर लीग क्लब ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ 21 वर्षीय राल्ते लोमेल एसके में कोचों और कर्मचारियों की मदद से अपने फुटबॉल कौशल को सुधारने साथ साथ अनुभव हासिल करने के लिए बेल्जियम के शीर्ष डिवीजन की बी टीम के साथ अभ्यास करेंगे।’’

मुंबई सिटी एफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदार्प चंद्रा ने कहा, ‘‘ सिटी फुटबॉल समूह के साथ सहयोग के जरिये हम खिलाड़ियों और कोचों के लिए सामूहिक संसाधनों तक पहुँच का मार्ग खोल रहे है। इसी के तहत लोमेल एसके में हमारे दोस्तो से राल्ते को तकनीकी विशेषज्ञता और जानकारी का फायदा मिल रहा है। इससे मुझे बहुत खुशी हो रही है।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments