scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलशुभंकर, अमन गुप्ता ने डेनमार्क में कट में प्रवेश किया

शुभंकर, अमन गुप्ता ने डेनमार्क में कट में प्रवेश किया

Text Size:

फोर्सो ( डेनमार्क ), तीन सितंबर ( भाषा ) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 18वें होल पर डबल बोगी करने के बावजूद यूरोपीय टूर पर मेड इन हिम्मरलैंड टूर्नामेंट के कट में प्रवेश कर लिया ।

शर्मा फिलहाल संयुक्त 61वें स्थान पर हैं । उनका दूसरे दौर के बाद कुल चार अंडर स्कोर रहा ।

पहले दौर में अच्छे प्रदर्शन के बाद शर्मा ने लय खो दी । उन्होंने पहले दस होल में चार बर्डी लगाये लेकिन 12वें पर एक शॉट चूका और 18वें पर डबल बोगी किया ।

भारतीय मूल के अमेरिकी अमन गुप्ता ने भी कट में प्रवेश कर लिया जो संयुक्त 61वें स्थान पर हैं । उन्होंने पांच बर्डी लगाये, चार बोगी किये लेकिन एक ईगल भी लगाया ।

रोस मैकगोवेन ने एक स्ट्रोक की बढ़त बना ली है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments