scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 108 रुपये की तेजी के साथ 4,823 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 108 रुपये अथवा 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,823 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 26,755 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments