scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने साइबर सुरक्षा पर समिति का पुनर्गठन किया

सेबी ने साइबर सुरक्षा पर समिति का पुनर्गठन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने साइबर सुरक्षा पर अपनी उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। यह समिति दरअसल पूंजी बाजार को साइबर संबंधी हमलों से बचाने के उपाय सुझाती है।

इस समिति में अब छह सदस्य हो गए हैं और इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (एनसीआईआईपीसी) के महानिदेशक नवीन कुमार सिंह करेंगे।

सेबी की तरफ से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, इस समिति में पहले केवल चार ही सदस्य थे।

समिति में अन्य सदस्यों के रूप में भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) के महानिदेशक संजय बहल और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी-बेंगलुरु) में मुख्य शोध वैज्ञानिक एच कृष्णमूर्ति को शामिल किया गया हैं।

इस समिति को सेबी के साथ-साथ पूरे पूंजी बाजार के लिए साइबर सुरक्षा पहल की देखरेख और समग्र रास्ता दिखाने का काम सौंपा गया है।

इसके अलावा यह समिति सेबी को विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्था या व्यवहार तथा उद्योग मानकों के अनुरूप साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को तैयार करने और बनाए रखने में भारतीय पूंजी बाजार संरचना की आवश्यकता के अनुसार सलाह भी देगी।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments