scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगततीन देशों से आयातित अमोनियम नाइट्रेट पर डंपिंग रोधी शुल्क की अवधि नहीं बढ़ाएगी सरकार

तीन देशों से आयातित अमोनियम नाइट्रेट पर डंपिंग रोधी शुल्क की अवधि नहीं बढ़ाएगी सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) सरकार ने रूस, ईरान और जॉर्जिया से आयात होने वाले अमोनियम नाइट्रेट पर लगाए गए डंपिंग रोधी शुल्क को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की सिफारिशों को स्वीकार नहीं किया है।

वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने घरेलू उद्योग की शिकायत के बाद इन देशों से आयात होने वाले इस उत्पाद पर लगातार डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की जरूरत की समीक्षा के लिए जांच की थी।

निदेशालय ने जून को दो और वर्षों के लिए अमोनियम नाइट्रेट के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क को बढ़ाने की सिफारिश की थी।

राजस्व विभाग ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने डीजीटीआर के अंतिम निष्कर्षों पर विचार करने के बाद सिफारिशों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।’’

गौरतलब है कि स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने इस संबंध में समीक्षा जांच शुरू करने के लिए डीजीटीआर के समक्ष आवेदन दायर किया था। इस आवेदन में रूस, जॉर्जिया और ईरान से उत्पन्न या भेजे जाने वाले अमोनियम नाइट्रेट के आयात पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

भाषा जतिन अजय

अजय जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments