scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली से नासिक जा रहा स्पाइसजेट का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद बीच रास्ते से लौटा

दिल्ली से नासिक जा रहा स्पाइसजेट का विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद बीच रास्ते से लौटा

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) विमानन कंपनी स्पाइसजेट का दिल्ली से महाराष्ट्र के नासिक जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खामी के बाद बीच रास्ते से लौट आया। विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘स्पाइसजेट के दिल्ली से नासिक जा रहे विमान में बृहस्पतिवार को रास्ते में ही ऑटोपायलट संबंधी खराबी आई जिस वजह से विमान बीच रास्ते से लौट आया।’’ उन्होंने बताया कि विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दिल्ली-नासिक विमान में क्रू को ऑटोपायलट प्रणाली में खामी का पता चला जिसके बाद विमान दिल्ली लौट आया। उसने कहा, ‘‘विमान ने दिल्ली में सामान्य लैडिंग की और यात्री सामान्य तरीके से उतरे।’’

इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमानों में खराबी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

विमानन सुरक्षा नियामक ने 27 जुलाई को आदेश दिया था कि एयरलाइन आठ सप्ताह तक अधिकतम 50 फीसदी उड़ानों का संचालन करेगी।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments