scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 79.66 पर

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 79.66 पर

Text Size:

मुंबई, एक सितंबर (भाषा) विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 79.66 रुपये पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.55 पर खुला। बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए 79.66 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 39 पैसे के उछाल के साथ 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 109 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.84 प्रतिशत गिरकर 96.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,165.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments