scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजीएमआर इंडोनेशियाई कोयला खदान कंपनी में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी 42 करोड़ डॉलर में बेचेगी

जीएमआर इंडोनेशियाई कोयला खदान कंपनी में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी 42 करोड़ डॉलर में बेचेगी

Text Size:

हैदराबाद, 31 अगस्त (भाषा) जीएमआर पावर एंड अर्बन इन्फ्रा लिमिटेड की अनुषंगी की अनुषंगी जीएमआर कोल रिसोर्सेज (जीसीआरपीएल) ने पीटी गोल्डन एनर्जी माइंस टीबीके (पीटी जीईएमएस) में अपनी 30 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी को बेचने के लिए पीटी राधिका जनंत राया से पक्का करार किया है। जीसीआरपीएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह सौदा 42 करोड़ डॉलर का होगा।

पीटी जीईएमएस, एक इंडोनेशियाई बिटुमिनस कोयला खदान प्रबंधक है। वह यहां के पांच कोयला खनन रियायती क्षेत्रों की मालिक है और उनका परिचालन करती है।

पीटी राधिका जनंत राया, पीटी एबीएम इन्वेस्टमा टीबीके (एबीएम) की अनुषंगी है। यह रणनीतिक निवेश के लिए इंडोनेशिया की एक एकीकृत ऊर्जा कंपनी है, जो खनन मूल्य श्रृंखला में एकीकृत खनन समाधान प्रदान करने में लगी हुई है।

जीएमआर ग्रुप के कॉरपोरेट चेयरमैन जी किरण कुमार ने विनिवेश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कदम जीएमआर समूह की अपने मुख्य बुनियादी ढांचे के कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने और गैर-प्रमुख कारोबार से बाहर निकलने की रणनीति के अनुरूप है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments