scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपहली तिमाही में आवास मूल्य सूचकांक सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई

पहली तिमाही में आवास मूल्य सूचकांक सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई

Text Size:

मुंबई, 30 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सालाना आधार पर अखिल भारतीय एचपीआई पहली तिमाही में 1.8 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी तिमाही में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

शहरों के अनुसार देखा जाए, तो कोलकाता में एचपीआई में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं बेंगलुरु में चार प्रतिशत की गिरावट आयी।

अखिल भारतीय एचपीआई में तिमाही आधार पर अप्रैल-जून के दौरान 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दिल्ली, कोलकाता और जयपुर में मकान कीमतों में तिमाही आधार पर गिरावट हुई है, जबकि यह शेष शहरों के लिए बढ़ा है।

ये आंकड़े 10 बड़े शहरों में आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से प्राप्त किये गये हैं। ये शहर… अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई हैं।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments