scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबे का वायदा भाव 5.90 रुपये की गिरावट के साथ 662.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 5.90 रुपये या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 662.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 6,172 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments