scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 314.80 रुपये किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने की डिलीवरी वाले जस्ता की कीमत 2.55 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 314.80 रुपये प्रति किलो रह गयी। इसमें 1,478 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मुख्यत: जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments