scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 18 रुपये की गिरावट के साथ 8,875 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 18 रुपये अथवा 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,875 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 20,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments