scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसर्वकालिक निचले स्तर को छूने के बाद रुपया रुपया 10 पैसे टूटकर 79.94 प्रति डॉलर पर बंद

सर्वकालिक निचले स्तर को छूने के बाद रुपया रुपया 10 पैसे टूटकर 79.94 प्रति डॉलर पर बंद

Text Size:

मुंबई, 29 अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 79.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में मजबूती के बीच रुपया कमजोर हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 80.10 के स्तर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 80.15 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। अंत में यह 10 पैसे टूटकर 79.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को 79.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

20 जुलाई को रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 से नीचे 80.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 109.10 हो गया।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी के मुताबिक, विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने और बिगड़ती वैश्विक जोखिम धारणा से रुपये में गिरावट आई और यह अबतक के सबसे निचले स्तर को छू गया।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.64 प्रतिशत बढ़कर 101.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 861.25 अंक या 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,972.62 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 246.00 अंक या 1.4 प्रतिशत गिरकर 17,312.90 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments