scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल 126 रुपये की तेजी के साथ 7,540 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर अनुबंध 126 रुपये या 1.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,540 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 4,550 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रही।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत 1.09 प्रतिशत बढ़कर 94.07 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड की 0.85 प्रतिशत बढ़कर 101.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments