scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगततोशिबा टीडीआई के सीएमडी बनें हिरोशी फुरुता

तोशिबा टीडीआई के सीएमडी बनें हिरोशी फुरुता

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स इंडिया ने सोमवार को हिरोशी फुरुता को अपना चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स इंडिया (टीटीडीआई) पारेषण और वितरण उपकरणों का विनिर्माण करती है और तोशिबा के वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में विख्यात है।

बयान में कहा गया कि फुरुता टीटीडीआई को भारत और विदेश में वृद्धि के अगले स्तर तक ले जायेंगे।

फुरुता को ऊर्जा संचरण और वितरण उद्योग में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

फुरुता ने कहा, ‘‘दुनिया भर में तोशिबा समूह की कंपनियों के जरिए हम अपनी वैश्विक उपस्थिति को और मजबूत करेंगे। इसके अलावा हम भारत से निर्यात को बढ़ाएंगे।’’

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments