scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएलटीटीएस को बीएमडब्ल्यू से मिला लाखों डॉलर का अनुबंध

एलटीटीएस को बीएमडब्ल्यू से मिला लाखों डॉलर का अनुबंध

Text Size:

बेंगलुरु, 29 अगस्त (भाषा) इंजीनियरिंग सेवा कंपनी एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) ने सोमवार को कहा कि उसे लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप को हाइब्रिड वाहनों के लिए उन्नत इंजीनियरिंग सेवाएं देने का पांच साल का अनुबंध मिला है।

एलटीटीएस ने एक बयान में इस सौदे की घोषणा करते हुए कहा कि कई लाख डॉलर मूल्य वाले इस अनुबंध के तहत वह बीएमडब्ल्यू के हाइब्रिड वाहनों में लगने वाले इंफोटेनमेंट खंड के लिए इंजीनियरिंग सेवाएं देगी। उसके इंजीनियरों की टीम बीएमडब्ल्यू के साथ पांच साल तक काम करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘एलटीटीएस को परिवहन प्रौद्योगिकी में हासिल महारत और इंजीनियरिंग दक्षता को देखते हुए यह बड़ा सौदा मिला है।’

एलटीटीएस ने कहा कि उसका एक केंद्र बीएमडब्ल्यू ग्रुप के परिसर के पास ही स्थित होने से उसके लिए काफी सहूलियत होगी।

भाषा प्रेम प्रेम पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments