scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगत10 देशों की 24 कंपनियों ने श्रीलंका में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने में दिलचस्पी दिखाई: रिपोर्ट

10 देशों की 24 कंपनियों ने श्रीलंका में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने में दिलचस्पी दिखाई: रिपोर्ट

Text Size:

कोलंबो, 29 अगस्त (भाषा) श्रीलंका के बिजली और ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि भारत सहित 10 देशों की 24 कंपनियों ने संकटग्रस्त देश में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने में रुचि दिखाई है।

समाचार पोर्टल कोलंबो पेज ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका इस समय भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और वहां विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी हो गई है।

श्रीलंका की बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, अमेरिका, चीन, भारत, रूस, ब्रिटेन, मलेशिया, नॉर्वे और फिलीपींस की 24 कंपनियों ने अभिरुचि पत्र (ईओआई) जमा किए हैं। इन कंपनियों ने देश के ऊर्जा क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि मंत्रालय द्वारा नियुक्त समिति अब इन प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी, और छह सप्ताह में प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments