सिडनी, 25 अगस्त ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन बिग बैश लीग के 11 मैच खेलेंगे और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली पहली इंटरनेशनल लीग टी20 में भी भाग लेंगे ।
बीबीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले लिन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से करार किया है जिससे वह दोनों टूर्नामेंटों में भाग ले सकें ।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र ( एनओसी) देगा जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमों के तहत किसी विदेशी लीग में भाग लेने के लिये जरूरी है ।
लिन ने पिछले सप्ताह गल्फ जाइंट्स टीम के साथ करार किया है । वहीं बीबीएल में वह एडीलेड स्ट्राइकर्स के लिये खेलेंगे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.