scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कर्ज 0.50 प्रतिशत महंगा किया

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कर्ज 0.50 प्रतिशत महंगा किया

Text Size:

मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) आवास ऋण कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को अपनी ऋण दर में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

बढ़ती ब्याज दरों के परिदृश्य के बीच बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने भी कर्ज महंगा कर दिया है। मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने मई के बाद से नीतिगत दर रेपो में 1.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपनी ऋण दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की है। वेतनभोगी और पेशेवर आवेदकों के लिए बजाज हाउसिंग फाइनेंस की ऋण दर अब 7.70 प्रतिशत से शुरू होंगी।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments