scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,096 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 135 रुपये या 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,096 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 4,016 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 2.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.62 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments