scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसाधारण मांग के कारण बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

साधारण मांग के कारण बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौलातेल खली की कीमत 19 रुपये की गिरावट के साथ 2,708 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 19 रुपये अथवा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,708 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 43,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments