scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआईवूमी एनर्जी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया

आईवूमी एनर्जी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया

Text Size:

मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी आईवूमी एनर्जी ने अपने तेज गति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर जीतएक्स को बाजार में उतारा है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह स्कूटर दो संस्करणों में ड्यूल रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है।

इन दोनों संस्करणों के नाम – जीतएक्स और जीतएक्स180 है। कंपनी का दावा है कि पूरी तरह चार्ज होने के बाद ये दोनों संस्करण क्रमशः 90 किलोमीटर और 180 किलोमीटर तक दौड़ सकते हैं।

बयान में कहा गया कि ई-स्कूटर ईजी शिफ्ट, रिवर्स गियर और डिस्क ब्रेक जैसी नई सुविधाओं से लैस है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments