scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशचैडविक बोसमैन, इदीना मेन्ज़ेल और क्रिस्टन बेल को मिलेगा 'डिज़्नी लीजेंड्स' पुरस्कार

चैडविक बोसमैन, इदीना मेन्ज़ेल और क्रिस्टन बेल को मिलेगा ‘डिज़्नी लीजेंड्स’ पुरस्कार

Text Size:

लॉस एंजेलिस, 20 अगस्त (भाषा) अगले महीने डिज्नी के ‘डी23 एक्सपो’ में एंथनी एंडरसन, क्रिस्टन बेल, चैडविक बोसमैन, रोबट कोलट्रिन, पैट्रिक डेम्पसी और इदीना मेनजेल जैसे कलाकारों को ‘डिज्नी लीजेंड्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वॉल्ट डिज्नी कंपनी की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘डिज्नी 100’ उद्घाटन समारोह नौ सितंबर को अनाहेम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ”डिज्नी लीजेंड्स पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने डिज्नी की विरासत में असाधारण योगदान दिया है।”

अन्य सम्मानित व्यक्तियों में रॉबर्ट प्राइस ‘बॉब’ फोस्टर, जोनाथन ग्रॉफ, डॉन हैन, जोश गाड, डोरिस हार्डून, क्रिस मोंटन, एलेन पोम्पिओ और ट्रेसी एलिस रॉस शामिल हैं।

वॉल्ट डिज़नी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब चापेक ने एक बयान में कहा, ”लगभग एक सदी से, डिज़्नी दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ प्रेरणा देता रहा है। मैं दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि प्रशंसकों के लिए हमारी 100वीं वर्षगांठ के मौके पर क्या है और हम इस अवसर का इस्तेमाल प्रशंसकों और परिवारों के साथ कैसे करेंगे जिन्होंने अपने जीवन में हमेशा डिज्नी को प्यार दिया है।”

भाषा फाल्गुनी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments